फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Arms factory caught

हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Fri, 26 Mar 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arms factory caught
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से निर्मित और अर्द्धनिर्मित नौ असलहे और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर महमूदाबाद इलाके में नहर कॉलोनी के पास बंद पड़े खंडहर में छापा मारकर असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस टीम को देखकर असलहा बना रहे आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे थानगांव इलाके के राजापुर इसरौली निवासी मौजीलाल, रामपुर मथुरा इलाके के बहोरनपुरवा निवासी वीरेंद्र उर्फ टुर्री को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि मौके से निर्मित और अर्द्धनिर्मित नौ असलहे और कारतूस बरामद किया। इसके अलावा अवैध असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की तलाशी में उनके कब्जे से चांदी के तीन सिक्के, आठ सौ रुपए की नकदी भी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मौजीलाल पर थानगांव थाने में दो, महमूदाबाद में तीन, वीरेंद्र उर्फ टुर्री पर रामपुर मथुरा में एक, महमूदाबाद में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पेशेवर अपराधी हैं। गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केेेस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एसआई संदीप तिवारी, एजाज अहमद, अमित दुबे, एचसीपी रंजीत यादव, परवेज खां व सिपाही सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed