फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Application for admission in Vidyagyan School begins, exam on November 30

Sitapur News: विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर को परीक्षा

Thu, 11 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Application for admission in Vidyagyan School begins, exam on November 30
सीतापुर। कमलापुर स्थित शिव नाडर फाउंडेशन के आवासीय स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्रवेश अधिकारी कैप्टन विजय तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12 तक की विश्व स्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा (छात्रावास, भोजन, यूनिफार्म, एकेडमिक व कंप्यूटर शिक्षा, शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, नेतृत्व विकास) निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

विद्याज्ञान अब तक दो हजार से भी अधिक विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध करा चुका है। बताया कि 30 नवंबर को प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। इसके अतिरिक्त समस्त प्रवेश से संबंधित सूचना www.vidyagyan.in पर उपलब्ध है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed