फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aparajita flowers bloomed, the faces of the agricultural friends brightened up

Sitapur News: खिले अपराजिता के फूल, कृषि सखियों के चेहरे पर आई रंगत

Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Aparajita flowers bloomed, the faces of the agricultural friends brightened up
सीताुपर। एक ब्लॉक के दो गांवों के तीन स्वयं सहायता समूह तरक्की की नई इबारत लिख रहे हैं। समूह सखी और कृषि आजीविका सखी की ओर से अपराजिता की खेती कर महक बिखेर रहे हैं। केवीके कटिया के अध्यक्ष डाॅ. दयाशंकर श्रीवास्तव और प्रगतिशील किसान अशोक गुप्ता से प्रशिक्षण लेकर खेत में खिले फूलों को तोड़ने के साथ बिक्री का काम शुरू हो गया है। अन्य महिलाएं भी इसकी खेती करेंगी।
विज्ञापन

बिसवां ब्लाॅक की ग्राम पंचायत भिनैनी में नारी सशक्तीकरण महिला स्वयं सहायता समूह की कृषि आजीविका सखी सीता देवी ने डेढ़ बीघा खेत में अपराजिता की खेती शुरू की है। इसी ग्राम पंचायत के इमलिया माता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और समूह सखी शशीबाला ने 10 बिस्वा खेत में अपराजिता की पौध लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कैमहरा कला के सीता महिला स्वयं सहायता समूह की कृषि आजीविका सखी किरन ने एक बीघा खेत से अपराजिता की खेती शुरू की है। तीनों के खेतों में अपराजिता के फूल खिलने लगे हैं। इससे इनके चेहरे खिल गए हैं। वह समूह की महिलाओं की ओर से फूल तोड़ रही हैं। इन फूलों की बिक्री कमुआ निवासी प्रगतिशील किसान अशोक गुप्ता के एफपीओ में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह की महिलाओं को भी मिला रोजगार
तीन समूहों की तीन महिलाओं के प्रयास से समूह की तकरीबन 30 महिलाओं को भी रोजगार मिला है। इस समूहों की पदाधिकारी और सदस्य क्रमश: आशा देवी, कामिनी, अलका राजवंशी, चंद्रकली, अंकिता, मंजू दीप, सुमन, संगीता, रोबिता, अर्चना, ऊषा देवी, शिवकुमारी, साजि़दा, रिंकी मौर्या, कांती देवी, साबिरा, ज्याेंती, आसिया, प्रीति आदि का भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed