फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anti Romeo team will be deployed near coaching centers: SP

कोचिंग सेंटर के साथ तैनात होगी एंटी रोमियो टीम: एसपी

Wed, 18 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Anti Romeo team will be deployed near coaching centers: SP
सीतापुर। कानून, यातायात व अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी व पत्रकारों की बैठक हुई। इसमें एसपी अंकुर अग्रवाल ने अपनी योजनाओं के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लूट व चोरी जैसी घटनाओं के खुलासे में प्राथमिकता दी जाएगी। महिला संबंधी अपराधों पर भी नियंत्रण किया जाएगा। अब तक 80 से अधिक लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है, उनको दंड दिलाने की कार्रवाई की भी जाएगी।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए कई रास्तों को वन वे करते हुए लोगों को निजात दिलाने का काम किया जाएगा। दुर्घटना वालों मार्गों पर ब्लैकस्पॉट चिह्नित करते हुए इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दी जाएगी। पत्रकारों ने भी कई मुद्दों पर एसपी को सुझाव देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर करने की बात कही। एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो टीम को सक्रिय करते हुए कोचिंग सेंटर के पास तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed