फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Answer sought from two officers on negligence in public problems

जन समस्याओं में लापरवाही पर दो अफसरों से जवाब तलब

Fri, 01 Apr 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from two officers on negligence in public problems
सीतापुर। जिले में तमाम शिकायतकर्ता भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि जांच अफसर को संबंधित एडीओ पंचातय व सचिव दस्तावेज तक नहीं दे रहे हैं। इससे जांच में विलंब हो रहा है। ऐसे ही एक मामले में डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उप कृषि निदेशक और जिला पंचायत राज अधिकारी को जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

प्रकरण विकास खंड बेहटा की ग्राम शाहपुर से संबंधित है। यहां के निवासी आशीष कुमार सहित अन्य ने सीएम पोर्टल पर चार बार शिकायत की। इसमें अपात्रों को पीएम आवास दिए जाने का उल्लेख किया गया। इसकी जांच उप कृषि निदेशक को बीते साल 23 नवंबर को दी गई थी। रिपोर्ट तीन सप्ताह में देना था।
विज्ञापन

समय से समस्या का समाधान न होने पर शिकायतकर्ताओं ने सीएम दफ्तर में जाकर दोबारा शिकायत की। चार माह बाद 23 मार्च को अंतरिम जांच आख्या पोर्टल पर अपलोड की गई। इसमें शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में दर्शाए गए व्यक्तियों को पीएम आवास के लिए अपात्र पाया गया है। इससे यह स्पष्ट है कि शिकायत वास्तविक तथ्यों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित बैंक स्टेटमेंट व अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण जांच पूर्ण नहीं की जा सकी है। शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में प्रदर्शित हो रही है। इस कारण शासन/ प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। यह उल्लेख करते हुए डीएम ने डीडी कृषि को दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। इस मामले में जांच अफसर द्वार पत्र लिखे जाने के बाद भी डीपीआरओ की ओर से अभिलेख न उपलब्ध कराए जाने और संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत व सचिव के द्वारा जांच कार्य में हीलाहवाली की गई है। इस संबंध में डीपीआरओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed