फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Answer sought from absent 49 polling personnel

गैरहाजिर 49 मतदान कर्मियों से मांगा जवाब

Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from absent 49 polling personnel
सीतापुर। विधानसभा चुनाव को सकुशल कराने के लिए मंगलवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान में पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कर्मियों को यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया। प्रथम प्रशिक्षण में 49 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीतापुर शिक्षण संस्थान में आयोजित प्रथम प्रशिक्षण शिविर में 2400 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाना था। इस प्रशिक्षण शिविर में 2351 मतदान कर्मी ही उपस्थित रहे। वहीं, 49 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान कर्मियों के विभागाध्यक्ष को सूची भेज कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

निर्देश दिया गया है कि जो पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी मंगलवार को प्रशिक्षण नहीं लिया है। वह सभी आगामी 30 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। यदि कोई पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी 30 जनवरी को अनुपस्थित रहता है तो उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed