फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Another student returned home from Ukraine

यूक्रेन से घर लौटा एक और छात्र

Sat, 05 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Another student returned home from Ukraine
सिधौली से यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी कर घर लौटे मृत्युंजय चौरसिया को लड्डू खिलाती मां। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। यूक्रेन में छिड़े युद्ध में फंसे जिले के विद्यार्थियों की सकुशल वापसी हो रही है। सिधौली इलाके का एक और युवक शनिवार को घर पहुंच गया है। इससे घर में खुशियों का माहौल है। युवक ने मंदिर जाकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। अब तक तीन विद्यार्थी घर आ चुके हैं। सिधौली का एक युवक स्लोवाकिया से फ्लाइट पकड़ चुका है। तंबौर इलाके की बिटिया घर वापसी के लिए फ्लाइट से आ रही है।
विज्ञापन

बिसवां व शहर का युवक अभी वापस नहीं आए है। उनके परिजन बराबर संपर्क में बने हुए हैं। ये लोग भी वहां पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। शहर के घूरामऊ बंगला निवासी कौटिल्य विष्णु घर परिवार के संपर्क में बने हुए है। वह स्लोवाकिया व हंगरी बॉर्डर के समीप शरण लिए हुए हैं। बिसवां के शादाब की भारत वापसी अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

चाचा हसीब अख्तर ने बताया कि हंगरी में लगातार शादाब भारतीय दूतावास के संपर्क में है। घर वापसी की जद्दोजहद में लगा हुआ है। जल्द ही उसकी भारत वापसी होगी। शादाब यूक्रेन की राजधानी कीव में फंस गया था। वह कीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लोवाकिया से रवाना हुई तान्या
तंबौर (सीतापुर)। तंबौर क्षेत्र के रिहार की तान्या पांडेय वतन वापसी के लिए फ्लाइट में सवार हो चुकी है। जिनके देर रात तक नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। तान्या खरकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी के बंकर में फंसी रहने के बाद भारत सरकार के प्रयासों से वह शुक्रवार बार्डर पार करके स्लोवाकिया पहुंची थी। जिन्हें शनिवार शाम पांच बजे वहां से फ्लाइट में बैठा दिया गया है। चाचा विजय पांडेय ने बताया कि बिटिया सीधे नई दिल्ली आएगी। वहां से वह लखनऊ स्थित पापा के मकान में पहुंचेगी। एक दो दिन बाद उसे गांव लाया जाएगा।
सुमी व खारकीव में फंसे है तमाम छात्र
सिधौली (सीतापुर)। यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी कर घर लौटे मृत्युंजय चौरसिया ने भारत सरकार का आभार जताया है। शनिवार की दोपहर कस्बे के प्रेमनगर निवासी अशोक चौरसिया व आशा चौरसिया ने पुत्र मृत्युंजय चौरसिया के सकुशल घर पहुंचने पर खुशी से झूम उठे। मृत्युंजय ने बताया कि यूक्रेन में रोमानिया बार्डर नजदीक होने से वहां पर भारतीय छात्र काफी अधिक संख्या में एकत्र हो गए थे। जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो गई थी। भारत सरकार के प्रयासों से स्थितियां संभाली गई।

उन्होंने युद्ध के हालातों पर चिंता जाहिर की और कहा कि अब भी कई भारतीय सुमी और खारकीव शहर में फंसे हुए हैं। मृत्युंजय चौरसिया ने कस्बे के सिद्धेश्वर मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं कस्बे के बाजार मोहल्ले के निवासी आदित्य प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि वे फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं और जल्द अपने घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed