{"_id":"60abe38a8ebc3e34fa148ca8","slug":"another-death-from-corona-24-infected-sitapur-news-lko5794316107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और मौत, 24 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और मौत, 24 संक्रमित
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोमवार को सबसे कम 24 केस मिले हैं। ये राहत की बात है, लेकिन संक्रमण से हो रही मौतों का सिलसिला अभी जारी है। सोमवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 171 पर पहुंच गया है।
सोमवार को कोविड पोर्टल पर अपलोड हुए आंकड़ों में जिले में कोरोना से एक और मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। ये मरीज कहां का है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। पोर्टल पर मौत का आंकड़ा बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीज के बारे में जानकारी जुटाने में लग गया है।
वहीं सोमवार को 24 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसमें क्योंटीकला, बरेठी, बसंतपुर, मल्लापुर, तंबौर, रामपुर, शुगर मिल हरगांव, मिल कॉलोनी हरगांव, बीहट, गन्नी टोला, मिर्जापुर, मीरानगर, महोली, रायपुर, मिश्रिख, पिसावां, किशुनपुर, मसौली, मुंशीगंज, रानी कोठी, राधिकापुरी में मिले मरीज शामिल हैं।