फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ANM

104 महिला कर्मियों को मिली एएनएम की नौकरी

Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
ANM
सीतापुर। जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं आने वाले दिनों में बेहतर हो सकेंगी। कारण यह है एनएचएम के तहत जिले में 104 महिला कर्मियों को नई तैनाती दी गई है। यह कर्मी एएनएम पद पर कार्य करेंगी। सीएमओ ने इनको जॉइनिंग लेटर जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही इनकी सीएचसीवार पोस्टिंग हो जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एएनएम पदों पर भर्ती के लिए नवंबर 2021 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 176 पदों पर भर्ती होनी थी। जिसमें महिलाओं ने खूब आवेदन किए थे। करीब दो माह बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमें जिले में 104 महिलाओं को एएनएम पद पर भर्ती किया गया है। यह एएनएम गांवों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगी।
विज्ञापन

साथ ही उनको प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए उनको योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। सीएमओ ने इन सभी को जॉइनिंग लेटर जारी कर दिया है, जल्द ही इनको पोस्टिंग दे दी जाएगी। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया 104 एएनएम के प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed