{"_id":"5df676c98ebc3e88026da21f","slug":"animal-thieves-firing-on-police-team-sitapur-news-lko497945386","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
विज्ञापन
हरगांव/लहरपुर (सीतापुर)। पिकअप से पशु चोरी करने वाले बदमाशों ने शनिवार रात हरगांव व लहरपुर पुलिस को खूब छकाया। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। बैरियर व मार्ग अवरोध तोड़ दिए। एक पीआरवी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। फायरिंग करते हुए बदमाश लखीमपुर खीरी की ओर भाग निकले। हरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि चौकी प्रभारी झरेखापुर निराला तिवारी ने रात को हरगांव से सीतापुर की तरफ भैंस चोरी कर भाग रही पिकअप को झरेकापुर चौराहे पर बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देख बदमाशों ने पिकअप को रिखौना मार्ग पर मोड़ दिया। चौकी इंचार्ज निराला तिवारी टीम के साथ पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इलाके की रामनगर पुलिस चौकी को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर रामनगर चौकी पर मौजूद आरक्षी धर्मेन्द्र यादव व रंजीत यादव ने नहर पर तख्त व लकड़ी आदि डालकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप अवरोधक को ठोकर मार कर मुद्रासन की तरफ भाग निकली। पुलिस टीम पीछा करने के साथ ही मुद्रासन पुलिस पिकेट पर मौजूद सिपाहियों को सूचना दी।
बदमाशों की पिकअप वहां भी बैरियर को तोड़ते हुए लहरपुर क्षेत्र में प्रवेश कर गयी। तब हरगांव पुलिस ने लहरपुर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय को सूचना दी। लहरपुर पुलिस ने नवीनगर के पास पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन पिकअप सवार बदमाशों ने लहरपुर की पीआरवी 1737 को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी है। मामले में हरगांव व लहरपुर में केस दर्ज किए गए हैं।
चोरों का पहले हरगांव, फिर लहरपुर पुलिस ने पीछा किया था। पिकअप सवार लोगों ने दोनों जगह पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। दोनों थानों में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- एलआर कुमार, एसपी सीतापुर