फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Animal camping on the road

सड़क पर पशुओं का डेरा, चलना दुश्वार

Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Animal camping on the road
सीतापुर में पड़ाव मार्केट के पास घूमता मवेशी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में आवारा मवेशी शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। ये हमला कर लोगों को घायल कर देते हैं। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन शहर में बढ़ती जा रही है। इनकी मौजूदगी गली मोहल्लों से लेकर प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर बनी रहती है। इनके खौफ से राहगीर परेशान हैं। नगर पालिका भी रस्मअदायगी करके इनको पकड़ने का अभियान चला रहा है। लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

शहर में आवारा पशुओं का आतंक फैला हुआ है। यह किस कदर लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसकी हकीकत अमर उजाला टीम ने सोमवार को देखी। करीब चार बजे जीआईसी चौराहे के पास आवारा पशु खड़े हुए थे। उधर से गुजर रहे लोग इनसे बचकर निकल रहे थे। पड़ोस में ही ठेला लगाए व्यापारी डंडा लेकर बैठा था। उन्होंने बताया, अगर डंडा न रखे तो यह पूरा सामान ही नष्ट कर देंगे। कुछ दूर आगे बढ़ने पर गांधी पड़ाव के पास कई मवेशी खड़े थे।
विज्ञापन

एक व्यापारी ने बताया, यह सुबह से कई लोगों के सामान छीनकर खा चुके हैं। इनको भगाया जा चुका है। फिर दोबारा आ गए। इसके बाद नगर पालिका गेट के पास कई मवेशी एक झुंड में खड़े हुए थे। यह गुजरने वाले लोगों पर निगाह रखे हुए थे। जैसे ही कोई सामान लेकर निकलता तो उसको छीनने का प्रयास करते। ऐसे ही हालात रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, चुंगी चौकी, नवीन चौक सहित अन्य जगहों पर दिखाई दिए। यह हालात तो सिर्फ प्रमुख स्थानों के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मोहल्लों की बात की जाए तो शहर में ऐसा कोई भी मोहल्ला नहीं है, जहां पर यह टहलते न मिल जाए। इनकी मौजूदगी से शहरवासी हर समय परेशान रहते है। नगर पालिका केवल दिखावे के लिए इनको पकड़ने का अभियान चलाता है। यह भी कुछ एक दो मवेशी पकड़कर गौशाला भेज दिए जाते है। इनके खिलाफ सख्त अभियान न चलाए जाने से इनका आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
ठिकाना बना चौराहा
शहर का जीआईसी चौराहे बहुत ही व्यस्त रहता है। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक आवागमन रहता है। लेकिन यहां हर समय आवारा मवेशी मौजूद रहते हैं। कभी यह ठेले वालों को परेशान करते है तो कभी राहगीरों पर हमला कर देते हैं। कभी कभार सड़क पर आपस में ही लड़ जाते हैं। इससे आवागमन भी बाधित होता है। लोगों को चोटें भी आ जाती है।
पालिका भी परेशान
आवारा पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, लेकिन पालिका खुद इनसे परेशान है। पालिका गेट के पास सोमवार को कई मवेशी मिले। राहगीरों के लिए ये परेशानी का सबब बन गए हैं। अगर इनको कोई भगाने का प्रयास करता है तो उस पर हमला कर देते हैं। बाजार से सामान लेकर निकलने वालों पर हमला करके उसे छीन लेते हैं।

कई बार हो चुकी शिकायत
लालबाग चौराहे से कुछ ही दूरी पर गांधी पड़ाव है। इस जगह को मवेशियों ने ठिकाना बना लिया है। पड़ाव पर काफी दुकानें है। इसकी वजह से यहां पर लोग आते-जाते रहते हैं। फल वाले ठेला भी लगाते हैं। यह ठेला वालों पर हमला करके फलों को नुकसान पहुंचाते है। कई बार यह हमला करके लोगों को घायल कर देते हैं।
आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिन स्थानों पर मवेशी टहल रहे हैं, जल्द ही इनको पकड़कर गौशाला में बंद कराया जाएगा।
- गुरु प्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed