फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry with the scolding, the girl shot herself

डांट से नाराज युवती ने खुद को मारी थी गोली

Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angry with the scolding, the girl shot herself
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में सोमवार देर रात गोली लगने से युवती की मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। युवती की हत्या नहीं की गई थी बल्कि पढ़ाई के लिए पिता की डांट से आहत होकर लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। शुरुआत में युवती के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर गोली मारकर हत्या करने की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के मोहिद्दीनपुर निवासी सुमन (18) की सोमवार रात गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना को लेकर शुरुआत में मृतक के परिजनों और उसकी भाभी ने पुलिस को बताया था कि युवती अपनी भाभी के साथ गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। भाभी का कहना था कि गांव के बाहर अचानक झाड़ियों से निकले लोगों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन

वह मौके से भागकर घर पहुंची थी और घटना की जानकारी दी। परिवारजन मौके पर पहुंचे थे और युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर जाकर पुलिस ने जांच की। पूछताछ में कुछ ही देर में पूरी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में सामने आया कि युवती की हत्या नहीं की गई थी बल्कि उसने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई को लेकर पिता ने बेटी को डांट दिया था, इसी से आहत होकर उसने जान दे दी।

लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू
इंस्पेेक्टर का कहना है कि युवती के पिता ने पूछताछ में खुद ये बात कुबूूल की है। उसने बताया कि डर और कार्रवाई की वजह से पुलिस को झूठी कहानी बताकर गुमराह करने का प्रयास किया था। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घटना में इस्तेमाल रायफल को कब्जे में ले लिया गया है। लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed