फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry students surrounded collectorate campus due to change of question paper

प्रश्नपत्र बदले जाने से नाराज विद्यार्थियों ने घेरा कलेक्ट्रेट परिसर

Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Angry students surrounded collectorate campus due to change of question paper
सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र बदले जाने से नाराज होकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया। डीआईओएस पर शिकायत अनसुनी करने का आरोप लगाया। एडीएम ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर विद्यार्थियों को शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आरएमपी इंटर कॉलेज के तमाम विद्यार्थी पहुंचे। इन विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र डीपी वर्मा इंटर कॉलेज बनाया गया था। विद्यार्थियों का कहना था बृहस्पतिवार को सामान्य हिंदी के स्थान पर साहित्यिक हिंदी का पेपर वितरित किया गया। जिसका विरोध करने पर परीक्षा केंद्र के अध्यापकों द्वारा जबरदस्ती प्रश्नपत्र हल करने का दबाव बनाया गया। इससे आक्रोशित छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होकर प्रांत सह मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया।
विज्ञापन

मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट व डीआईओएस ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर वार्तालाप किया। पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा परीक्षा के दौरान छात्रों पर मानसिक दबाव बनाया गया। जिससे वह परिवर्तित प्रश्न पत्र हल करने को मजबूर हुए हैं। मामले में गड़बड़ी में माध्यमिक शिक्षा विभाग पूर्णता जिम्मेदार है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्र हित में समाधान के लिए निर्णय लिया जाए। छात्र दिलीप कुमार का कहना है कि वह इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्र है। हमारा हिंदी सामान्य का पेपर था। जबकि हमें साहित्यिक हिंदी का पेपर दिया गया। यह मेरे लिए कठिन था। इस मामले में कोई सुनवाई विद्यालय में नहीं की गई। डीआईओएस ने प्रश्नपत्र के संदर्भ में दोबारा परीक्षा कराने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। इस मौके पर जिला सह संयोजक शिवम वर्मा, आयुष, अविनाश, ऋषभ गुप्ता व विकास अरुण, सचिन, अमित, कौशल, शिवा, रजत, सुमित, सौरभ, शिवानी व कुसुम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed