फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angered by her romantic relationship, a brother killed his sister by severing her neck with a banka

Sitapur News: प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बांके से गर्दन काट बहन को मार डाला

Sun, 02 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Angered by her romantic relationship, a brother killed his sister by severing her neck with a banka
रामपुर मथुरा में इसी जगह की गई हत्या ।   -संवाद
रामपुर मथुरा। क्षेत्र के बजेहरा गांव निवासी सुमित्रा (16) की उसके बड़े भाई कोमल (22) ने बांके से गर्दन पर काटकर हत्या कर दी। गर्दन कटकर धड़ से लटक गई। घटना के बाद कोमल मौके से भाग गया। पिता ने कोमल समेत तीन लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बजेहरा गांव निवासी राजाराम यादव ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी रामरानी, पुत्र लवकुश, सरवन, कोमल ओर दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बताया कि वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ा बेटा लवकुश नौकरी करता है।
विज्ञापन


बताया कि शनिवार को उनका पुत्र सरवन किसी काम से लखनऊ गया था। सुबह उनकी छोटी बेटी सुमित्रा का अपने भाई कोमल से झगड़ा हुआ। इसकेे बाद कोमल ने बांके से सुमित्रा पर ताबड़तोड़ वार किए। सुमित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया कि कोमल अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। यही घटना की वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पिता राजाराम की तहरीर पर कोमल और किशोरी के प्रेमी की बहन और बहनोई नेखपाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोमल की तलाश में दबिश दी जा रही है।

----------

नौ दिन पूर्व प्रेमी संग चली गई थी किशोरी
परिजनों के अनुसार नौ दिन पूर्व सुमित्रा पड़ोस के गांव नाउनबाग मजरा टिकठा निवासी अनुराग के साथ कहीं चली गई थी। पिता राजाराम ने अनुराग के खिलाफ 22 जुलाई को बेटी को कहीं लेकर चले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस खोजबीन कर रही थी कि इस बीच किशोरी अपने घर वापस आ गई थी।

पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया था। इसके बाद किशोरी को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। उधर प्रेम प्रसंग को लेकर भाई कोमल अपनी बहन से नाराज था। परिजनाें ने बताया कि प्रेमी अनुराग की बहन सुनीता की शादी भी उनके गांव में ही नेखपाल के साथ हुई थी।

सुमित्रा अक्सर सुनीता के घर जाने लगी। इसे लेकर कोमल का अपनी बहन से झगड़ा भी हुआ था। कोमल का आरोप था कि घर से जाकर वह प्रेमी अनुराग से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम को भी अनुराग का अपनी बहन से झगड़ा हुआ था। मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे शांत करा दिया था। इस दौरान भी कोमल ने बहन को काटकर मार डालने की धमकी दी थी। शनिवार को सुमित्रा दोबारा सुनीता के घर गई, इसी बात पर कोमल का सुमित्रा से झगड़ा हुआ और उसने हत्या कर दी।


-------------
जान निकल जाने तक गले पर करता रहा वार..
झगड़े के बाद कोमल हाथ में बांका लेकर सुनीता के घर पहुंच गया। बहन को घसीटकर वह घर के बाहर ले आया। घर के बाहर उसने बांके से बहन की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वह तब तक वार करता रहा जब तक वह मर नहीं गई। किशोरी की गर्दन आधी कट कर झूल गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


----------

ग्रामीणों ने रोकना चाहा तो कोमल ने धमकाया...
किशोरी की चीख सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वह कोमल को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो कोमल ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग गया। कोमल...ये तूने क्या कर डाला....बेटी का खून से लथपथ शव देख मां रामरानी ने कहा। गुस्से में अपनी ही बहन की हत्या कर दी। लोगों ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed