{"_id":"29b1b2e138b42d718dda6b79ded037b8","slug":"anger-over-no-drainage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी न होने से भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी न होने से भड़के
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नाराज चुंगी चौकी के बाशिंदें मंगलवार को सड़क पर उतर आए। मोहल्ले में ही प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
इसकी खबर पाते ही कोतवाल व अधिशाषी अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तत्काल जलनिकासी करवाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया।
प्रदर्शनकारियों के समर्थन में भाजपा नेता साकेत मिश्र भी शामिल हुए। चुंगी चौकी से पास नारायन नगर, विकास नगर, खूबपुर, भार्गव कॉलोनी आदि मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व हुए बारिश से नारायन टाकीज के निकट शमशेर बाग मोहल्ले के कई घरों में पानी पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से है।
विज्ञापन
इसको लेकर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिशाषी अधिकारी भूपेंद्र सिंह विशेन ने तत्काल अस्थाई रूप से पानी निकलवाने का आश्वासन दिया।