फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anger over increasing currents on Mahant

महंत पर धाराएं बढ़ाने से आक्रोश

Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anger over increasing currents on Mahant
सीतापुर। खैराबाद के महंत की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार शाम हुई गिरफ्तारी के बाद देर रात महंत के समर्थक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। पुलिस को लाठी चार्ज कर हालत को काबू करना पड़ा था। रात भर खैराबाद कस्बा छावनी में तब्दील रहा। गुरुवार सुबह होते ही महंतों का एक दल डीएम के आवास पर पहुंचा। सभी ने आरोपी महंत पर बढ़ाई गईं धाराओं को हटाने की मांग की। महंतों का कहना था कि बिना किसी साक्ष्य के महंत पर धाराएं नहीं बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

शोभा यात्रा के दौरान अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने खैराबाद के आरोपी महंत बजरंग मुनि दास को बुधवार शाम लखनऊ से लौटते समय गिरफ्तार कर लिया था। देर रात उनको न्यायालय के सामने पेश किया गया। फिर रात में ही उनको जेल भेज दिया गया था। इस बात की खबर जब कस्बे में पहुंची तो उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस बल ने समर्थकों पर जमकर लाठी चार्ज किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बनगढ़ आश्रम के महंत व 84 कोसी परिक्रमा समिति के सचिव महंत संतोष दास खाकी समर्थकों के साथ डीएम आवास पहुंचे। डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी आरपी सिंह से महंत ने मुलाकात की। संतोष दास खाकी ने बताया कि उन्होंने मुलाकात के दौरान डीएम, एसपी से कहा कि आरोपी महंत के खिलाफ जो धाराएं बढ़ाई गई हैं, उनको हटाया जाए। बिना किसी वजह से धाराएं बढ़ाए जाने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारागार मंत्री से की मुलाकात
महंतों ने जिला कारागार मंत्री सुरेश राही से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से कहा कि महंत बजरंग मुनि दास का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनको दो लोग साथ लेकर चलते हैं। इसलिए कारागार में उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। उनकी सुरक्षा में भी किसी प्रकार की ढिलाई न हो। हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी जेल में जाकर महंत से मुलाकात की।
पुलिस पर घर घुसकर पीटने का आरोप, कई जख्मी
खैराबाद (सीतापुर)। कस्बे के कई लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। महिलाओं का आरोप था कि वह बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठी थीं। उसी समय पुलिस के जवान आ गए। जवानों ने अंदर जाने को कहा। इसका विरोध करने पर उन्होंने पूरे परिवार को बुरी तरह से पीट दिया।
कमालसरांय निवासी शिवदेबी का आरोप है कि 10-12 जवान रात के समय उसके घर आए। उन्होंने घर के भीतर जाने की बात कही, लोगों ने जब इसका विरोध किया तो जवानों ने घर घुस कर उत्पात मचाया। गृहस्थी का सामान तहस नहस कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे प्रेम (35) को इतना मारा कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
अस्पताल वालों ने भी पीड़ित का इलाज नहीं किया। अस्पताल कर्मियों ने कहा कि थाने से लिखवाकर लाओ तब इलाज होगा। डर के मारे पीड़ित का समुचित इलाज नहीं हो पाया है। इसके अलावा शिवदेबी (50), दयाशंकर (30), लवकुश (3) को चोटें आईं हैं। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी महिला के घर के अंदर पुलिस नहीं गई है। जो लोग उत्पात मचा रहे थे उन पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया है।
यह है मामला
दो अप्रैल को खैराबाद इलाके में एक जुलूस निकल रहा था। जिसमें बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास ने जुलूस के दौरान एक मस्जिद के सामने विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी से तुरंत केस दर्ज कर एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। उसी दिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी महंत ने भी सफाई देते हुए महिलाओं से माफी मांगी थी। बीते शुक्रवार को मुस्लिम महिलाओं ने शीशी वाली मस्जिद के पास प्रदर्शन किया था।

दूसरे दिन भी छावनी बना रहा खैराबाद
बुधवार रात हंगामे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से खैराबाद कस्बा दूसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा। चार सीओ, आठ एसओ समेत पीएसी बल को मौके पर तैनात किया गया है। शीशे वाली मस्जिद, डीजी कालेज चौराहा, नगर पालिका समेत कस्बे के विभिन्न मार्गों पर पुलिस जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई कि वह शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed