फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anarchists broke the idol, tension

अराजकतत्वों ने तोड़ी मूर्ति, तनाव

Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anarchists broke the idol, tension
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति की मरम्मत कराकर लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला थानगांव थाना क्षेत्र के लालपुर मजरा तमनदार पुरवा का है। वहां अर्ध निर्मित बजरंगबली की मूर्ति को अराजकतत्वों की ओर से तोड़ दिया गया। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर गांव में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना मिलते ही एसओ संतोष कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराई और नाराज ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

तनाव देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसओ थानगांव संतोष कुमार ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों से मूर्ति टूट गई। ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कर दिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed