फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anarchists broke Ambedkar's statue, created ruckus

Sitapur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की मूर्ति, हंगामा

Tue, 23 Jan 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Anarchists broke Ambedkar's statue, created ruckus
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र स्थित परेई गांव के मजरा चठिया में रविवार देर रात अराजक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह ग्रामीण उठे तो उन्हें मूर्ति खंडित होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीण हंगामा करने लगे। बताया कि अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत करवाया। बाबा साहेब की नई मूर्ति स्थापित होने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में परेई ग्राम पंचायत के मजरा चठिया में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। बीती रविवार रात अराजक तत्वों ने अंबेडकर पार्क में स्थापित इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। माहौल बिगड़ता देख इमलिया सुल्तानपुर थाना संग महोली, पिसावां और महिला थाना की फोर्स पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों को नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजस्वकर्मियों से बाबा साहेब की एक नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की गई। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि मूर्ति तोड़े जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया गया। किसी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed