फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anamika got first place in district level National Yoga Olympiad

Sitapur News: जनपद स्तरीय नेशनल योग ओलंपियाड में अनामिका को पहला स्थान

Wed, 21 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 21 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anamika got first place in district level National Yoga Olympiad
सीतापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपद स्तरीय नेशनल योग ओलंपियाड 2025 का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने इसका शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में जनपद जिले के विभिन्न ब्लॉकों खैराबाद, एलिया, हरगांव, महमूदाबाद, मिश्रिख आदि के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बालक-बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में खैराबाद ब्लॉक की आर्य कन्या इंटर कॉलेज सीतापुर की अनामिका पाल ने पहला स्थान, श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की अंजली ने दूसरा स्थान, श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की कलपी ने तीसरा स्थान, हिंदू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की निशू ने चौथा स्थान, ब्लॉक हरगांव के बिड़ला विद्या मंदिर हरगांव की दीपिका शुक्ला ने पांचवां स्थान और एलिया ब्लॉक के सेवाश्रम इंटर कॉलेज काजी कमालपुर की अनन्या मिश्रा ने छठवां स्थान प्राप्त कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिया अपना स्थान पक्का किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि विजयी बालिकाएं सीतापुर की टीम के रूप में मंडल स्तरीय नेशनल योग ओलंपियाड 2025 में शामिल हाेंगी।
विज्ञापन


आयोजन 25 मई को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, लखनऊ में होगा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में महर्षि दधीचि इंटर कॉलेज मिश्रिख के शारीरिक शिक्षक अवधेश नंदन पांडेय, एचआरडी इंटर कॉलेज बिसवां के शारीरिक शिक्षक विवेक शुक्ला, श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल के शारीरिक शिक्षक डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, आरएमपी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक दीप कुमार वर्मा, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की शारीरिक शिक्षिका लक्ष्मी और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शारीरिक शिक्षिका ख्याति सिंह ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान काल्विन इंटर कॉलेज महमूदाबाद की शारीरिक शिक्षिका चंद्रावती आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed