{"_id":"6942f7c834d0b458bc0f0281","slug":"an-innocent-child-was-hit-by-a-truck-carrying-sugarcane-and-died-sitapur-news-c-102-1-slko1037-146438-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गन्ना लोड करने जा रहे ट्रक की चपेट में आया मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गन्ना लोड करने जा रहे ट्रक की चपेट में आया मासूम, मौत
Thu, 18 Dec 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। बरगावां-महोली सड़क मार्ग पर रामखेड़ा के पास गन्ना लोड करने जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम कान्हा की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम अपनी ननिहाल आया था। ग्रामीणों ने चालक को ट्रक के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सेजखुर्द निवासी महेंद्र का पुत्र कान्हा (2) रामखेड़ा स्थित अपने ननिहाल आया था। बुधवार सुबह वह मामा के साथ घर के पास दुकान पर नमकीन लेने जा रहा था। उसी दौरान वह बरगावां की ओर से महोली की तरफ गन्ना लोड करने जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम कान्हा उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कान्हा के बाबा छोटेलाल ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ट्रक चालक को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।