फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   An elderly person died due to collision with bike

बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Wed, 31 Mar 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
An elderly person died due to collision with bike
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल सड़क पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र में धरैंचा गांव के पास एक 50 वर्षीय मनोरोगी हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार लोगों ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन

जख्मी अधेड़ को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार घायलों को भी इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मृतक मनोरोगी था। वह इधर-उधर घूमता था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव की पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन जख्मी
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लहरपुर कोतवाली इलाके के मिदनिया निवासी शानू सिंह (18) अपनी रिश्तेदारी क्षेत्र के ही विजेहड़ा आया हुआ था।
देर शाम बाइक से वापस जाते समय भिठौली तिराहे पर भिठौली निवासी रज्जाक की ठेलिया से टकरा गया, जिससे शानू व रज्जाक जख्मी हो गए। थानगांव इलाके के खनुवापुर निवासी कप्तान अली (50) साइकिल से क्षेत्र के कतापुरवा खरीदारी करने जा रहा था। इसी बीच एक बोलेरो टक्कर मार कर निकल गई, जिससे कप्तान अली जख्मी हो गया। उसे रेउसा से जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
डीसीएम में घुसी बाइक, दो जख्मी
सिधौली (सीतापुर)। अटरिया इलाके में मऊ गांव के पास एक बाइक सामने जा रही डीसीएम में जा घुसी। हादसे में लखनऊ निवासी बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के बक्शी तालाब क्षेत्र के बीकामऊ गांव निवासी छोटू सिंह (25) साथी श्याम बाजपेयी (25) के साथ बाइक से बुधवार को सिधौली किसी काम से आए थे। घर वापस जाते समय अटरिया थाना के मऊ गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक सवार दोनों लोग डीसीएम में पीछे से जा घुसे।

हादसे में दोनों जख्मी हो गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से छोटू सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed