{"_id":"680e7d8714d66fd3020cf6fa","slug":"an-elderly-man-got-stuck-in-a-pickup-and-was-dragged-for-half-a-kilometer-sitapur-news-c-102-1-slko1055-131058-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिकअप में फंसकर आधा किमी तक घिसटा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिकअप में फंसकर आधा किमी तक घिसटा बुजुर्ग
Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महमूदाबाद में शनिवार रात एक बुजुर्ग को पिकअप ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर पिकअप चालक गाड़ी की खिड़की के शीशे में उन्हें फंसाकर करीब आधा किमी तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने पीछा कर वाहन को रामकुंड चौराहे पर रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
समनापुर निवासी सियाराम (60) के मुताबिक वह कोतवाली में चौकीदार हैं। शाम के समय रामपुर मथुरा रोड पर शारदा सहायक नहर के पुल के पास पिकअप से टक्कर मार दी। सियाराम ने जैसे ही ड्राइवर को गाड़ी किनारे लगाने के लिए बोला और गाड़ी की खिड़की के किनारे पहुंचा तो चालक ने उन्हें खिड़की के शीशे में फंसा लिया। इसके बाद करीब 500 मीटर घसीटते हुए ले जाकर चतुराबेहड़ ईंट-भट्ठा चौराहे के पास रोड के किनारे छोड़ा और रामकुंड चौराहे की ओर भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा किया और रामकुंड चौराहे के करीब एचडीएफसी बैंक के सामने पिकअप को रोक लिया। फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घायल चौकीदार को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया। उनके सिर व दोनों पैरों में चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बस की टक्कर से घिसटता चला गया बाइक सवार युवक, मौत
मास्टरबाग (सीतापुर)। रामपुरकलां इलाके में सिधौली मार्ग पर रोडवेज बस व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।मानपुर के गांव मझिगवां खुर्द निवासी जयराम (20), विवेक (19), विकास (18), आशीष (25) एक कंपनी में काम करते हैं। वे सभी एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
कंभरिया माेड़ के पास बिसवां की ओर से एक रोडवेज बस तेज रफ्तार से आ रही थी। इस बेकाबू बस बाइक से टकरा गई। एक मजदूर बस में फंस गया। बस उसे करीब 100 मीटर तक घसीट कर ले गई। घटना के बाद लोग भड़क गए। सड़क पर ही एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष उमेश चौरसिया ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। आशीष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि कैसरबाग डिपो की बस थी, जिससे दुर्घटना हुई है। संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।