फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   'Amrit' will reach homes by June

जून तक घरों में पहुंचेगा ‘अमृत’

Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Amrit' will reach homes by June
अंबेडकर नगर मोहल्ले में अमृत योजना के तहत बनी पानी की टंकी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में अमृत योजना के तहत लोगोें को पानी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। इस योजना के तहत करीब 85 फीसदी काम पूरा हो गया है लेकिन कहीं जमीन मिलने की दिक्कत तो कहीं रेलवे व वन विभाग की जमीन आने के कारण काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जल निगम का कहना है कि रेलवे व वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। इससे उम्मीद है कि जून तक यह योजना पूर्ण हो जाएगी। इससे शहर के करीब दो लाख लोगों को फायदा मिलेगा। कुछ मोहल्लों में जल निगम ने ट्रायल भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही अमृत योजना में नगर पालिका सीतापुर का चयन करीब साढ़े चार साल पहले हुआ था। इससे शहरवासियों को उम्मीद जगी थी कि शहर में जल्द पानी की समस्या दूर हो जाएगी। इस योजना के तहत पूरे शहर को वाटर सप्लाई से जोड़ा जाना था। इसके तहत 128 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई जानी थी।
विज्ञापन

जल निगम ने पूरे शहर को जोड़ने के लिए दो फेज में बांटा गया था। प्रत्येक फेज को छह जोन में बांटा है। पहले फेज में शुरुआती चरण में तेजी से निर्माण कार्य कराए गए। इस फेज में जमीन मिलने की दिक्कत आड़े नहीं आ रही थी। इसी वजह से इस फेज में पाइप बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे फेज में जल निगम को काम करने में अधिक ही समस्याएं आई। इस फेज में जमीन न मिलने की अधिक समस्या बनी रही। इसी वजह से इस फेज में करीब 70 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। दोनों फेज का काम मार्च 2021 तक पूर्ण होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन काम की रफ्तार सुस्त होने के चलते यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। इसके पीछे अफसरों का कहना है कि चुनाव के चलते काम बाधित हुआ है। अब जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
जल्द शुरू होगा ट्रायल
सीतापुर शहर के पहले फेज के पहले जोन मेें मुंशीगंज, जनकपुरी, तरीनपुर शामिल है। दूसरे जोन में मिरदहीटोला, चौबेटोला, शेखसरायं मोहल्ला है। दूसरा जोन ए में कोट, कोहना चौकी है। तीसरेे जोन में टाउनहाल, प्रेमनगर, वैदही वाटिका है। चौथे जोन में लालबाग शामिल है। पांचवें जोन में सिविल लाइन, बैजनाथ कॉलोनी व ऑफीसर कॉलोनी शामिल हैं। छठे जोन में लक्ष्मनपुर व नवीन चौक इलाका शामिल है। यहां पर पाइप लाइन व जलाशय बन गए है। इन जगहों पर अब ट्रायल शुरू हो रहा है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही इन फेजों में वाटर सप्लाई शुरू हो जाएगी।
खूबपुर में नहीं मिली जमीन
शहर को दूसरे फेज में छह जोन में बांटा जा चुका है। पहले जोन में लोहारबाग, ग्रीकगंज, दूसरे जोन में विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर, घूरामऊ बंगला है। तीसरे जोन में सदर बाजार, सुदामापुरी व हुसैनगंज है। चौथे फेज में आवास विकास, बेगमबाग, पांचवें फेज में ग्वालमंडी, आनंद नगर व स्वरूप नगर है। छह जोन में इस्माइलपुर, खूबपुर, गल्ला मंडी व हेमपुरवा शामिल है। इस फेज में 45 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जा चुकी है। खूबपुर इलाके में जमीन न मिलने के कारण जलाशय का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे इस फेज में काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।

पानी की खत्म होगी किल्लत
सीतापुर नगर पालिका में 30 वार्ड है। इन वार्डों में करीब दो लाख की आबादी है। जिसमें करीब आधी आबादी नगर पालिका के वॉटर सप्लाई से दूर है। अगर यह योजना पूरी हो जाती है तो पूरा शहर वाटर सप्लाई से जुड़ जाएगा। इससे शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह आसानी से पानी की जरूरतें पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed