{"_id":"68fa6d3cd679242b800f5541","slug":"amrit-sarovar-started-three-years-ago-is-in-limbo-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142770-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन साल पहले शुरू हुआ अमृत सरोवर अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन साल पहले शुरू हुआ अमृत सरोवर अधर में
Thu, 23 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मछरेहटा की ग्राम पंचायत फतेहनगर में भैंसासुर अमृत सरोवर का निर्माण तीन वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। लेकिन अभी तक यह अधूरा पड़ा है। अमृत सरोवर के नाम पर यहां सिर्फ बोर्ड लगा है। वहीं पास में तिरंगा लगाने वाला चबूतरा भी बनाया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार इसके अलावा कुछ भी निर्माण नहीं किया गया है। इस बोर्ड पर कार्य शुरू होने की तिथि 1 अगस्त 2022 लिखी है। वहीं कार्य पूर्ण होने की कोई तिथि नहीं दर्ज है। साथ ही इसकी लागत 3.42,533 रुपये लिखी है।
बोर्ड के अनुसार सरोवर का क्षेत्रफल 48 सौ वर्ग मीटर है। सरोवर के आसपास इंटरलॉकिंग नहीं कराई गई है। पौधरोपण भी नहीं कराया गया है। सरोवर के आसपास एक भी पिलर नहीं लगा है और न ही कोई बैरिकेडिंग है। इस अधर में लटके सरोवर के किनारे घासफूस उगी हुई है। इस संबंध में बीडीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच करके संबंधित सचिव और ग्राम प्रधान के खिलाफ पत्र जारी कर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही सरोवर को दुरुस्त भी कराया जाएगा।