फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   amrit mahotsav

आज से 14 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे शिविर

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav
फोटो-39 प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते जिला जज कुलदीप कुमार। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय की अध्यक्षता में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में गठित समन्वय व पर्यवेक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग करें। सामंजस्य स्थापित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी ने बताया कि दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पांच अक्टूबर को तहसील लहरपुर के कमला देवी श्री पीताम्वरा विद्यापीठ टीचर्स ट्रेनिंग कालेज में अपराह्न डेढ़ बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ अक्टूबर को स्व. यशोदा देवी कन्या इंटर कालेज तहसील मिश्रिख में 1.30 बजे से, 10 अक्टूबर को स्व. दया शंकर पटेल महाविद्यालय गाजीपुर महोली में 10.30 बजे से, 11 अक्टूबर को महमूदाबाद लॉ कालेज में डेढ़ बजे से, 13 अक्टूबर को जिला कारागार में अपराह्न डेढ़ बजे से, 15 अक्टूबर को गांधी विद्यालय तहसील सिधौली में डेढ़ बजे से विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। 20 अक्टूबर को श्रीकृष्णा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट अहमदनगर में 1.30 बजे से, 24 अक्टूबर को सरस्वती बालिका इंटर कालेज अमर नगर बिसवां में सुबह 10.30 बजे से, 27 अक्टूबर को सेक्रेड हार्ट हायर सेकेड्री स्कूल में डेढ़ बजे से, 30 अक्टूबर को सेन्ट बिलाल डिग्री कालेज तहसील लहरपुर में सुबह 10.30 बजे से तीन नवंबर को कृष्णा देवी गर्ल्स म्यूनिस्पल इंटर कालेज बिसंवा में डेढ़ बजे से, नौ नवंबर को खेतानजी लॉ कालेज टेड़वा चिलौला में अपरांह डेढ़ बजे से, 12 नवंबर को जिला कारागार में डेढ़ बजे से तथा 14 नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कालेज में सुबह 10.30 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान नोडल अधिकारी अपर जिला जज कोर्ट संख्या चार राजेश वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी, अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक डा. राजीव दीक्षित सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed