{"_id":"6aff48c1dab2070ed30d522f","slug":"aman-strikers-won-two-matches-sitapur-news-c-102-1-brp1007-167974-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अमन स्ट्राइकर्स ने जीते दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अमन स्ट्राइकर्स ने जीते दो मुकाबले
Fri, 20 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजा कॉलेज मैदान पर शॉट लगाते आयोजक सागर गुप्ता। स्रोत आयोजक
सीतापुर। राजा कॉलेज मैदान में आयोजित यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2 के चौथे दिन बुधवार को पांच रोमांचक मुकाबले खेले गए। बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बारिश की तो गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अमन स्ट्राइकर्स ने दो मुकाबले जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि राज महोली ने आखिरी मैच में मुनीर इलेवन को महज तीन रनों से हराया।
पहले मुकाबले में बॉम्बे जायका ने सीतापुर थंडर्स को 9 विकेट से हराया। आमिर भैयू ने 15 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे मैच में अमन स्ट्राइकर्स ने राज महोली को 6 विकेट से शिकस्त दी। रोशन ने 36 रन बनाने के साथ शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
तीसरे मुकाबले में मुनीर इलेवन ने लीजेंड्स इलेवन को 45 रनों से हराया। गोपा ने नाबाद 58 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चौथे मैच में अमन स्ट्राइकर्स ने 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। जैदान ने 22 गेंदों पर नाबाद 84 और रोशन ने 21 गेंदों पर 66 रन बनाए। जवाब में लीजेंड्स इलेवन 106 रन ही बना सकी। अमन स्ट्राइकर्स ने 65 रनों से जीत दर्ज की और जैदान मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
दिन का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। राज महोली ने 98 रन बनाए जिसके जवाब में मुनीर इलेवन 95 रन ही बना सकी। इस तरह राज महोली ने तीन रनों से जीत हासिल की। जीशान को 51 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट अध्यक्ष व ब्रांड एंबेसडर सागर गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में अतिथियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सागर गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनमें अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं।