{"_id":"6a68eff5dc9436b1f0053a36","slug":"allegations-of-exploitation-against-nagar-panchayat-clerk-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161017-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नगर पंचायत लिपिक पर शोषण के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नगर पंचायत लिपिक पर शोषण के आरोप
Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
महोली। महोली नगर पंचायत में मंगलवार को एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने लिपिक पर नौकरी से निकालने की धमकी देने व करीब तीन वर्षों तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी लिपिक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, नगर पंचायत कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार लिपिक ने नौकरी से हटाने की धमकी देकर उसका शोषण किया। उसने पुलिस को व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। आरोप है कि लिपिक युवती पर कार्यालय की छत पर मिलने का दबाव बनाता था।
घटना के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी पहले उपजिलाधिकारी कार्यालय और फिर क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए लिपिक के समर्थन में आवाज उठाई।
विज्ञापन
उनका कहना है कि कुछ दिन पहले कार्यालय में कूड़ा हटाने को लेकर उनके साथ अभद्रता हुई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी लिपिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।