फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Allegations against husband are baseless, we trust the court: Neelkamal Rathore

पति पर लगे आरोप निराधार, हमें कोर्ट पर भरोसा : नीलकमल राठौर

Wed, 22 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Allegations against husband are baseless, we trust the court: Neelkamal Rathore
पत्रकारों से मुखातिब सांसद की पत्नी नीलकमल राठौर।
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद मंगलवार को उनकी पत्नी नीलकमल राठौर मीडिया से मुखातिब हुईं। दोपहर को उन्होंने लाेहारबाग स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि यह समय उनके लिए दुखद है।
विज्ञापन


पति राकेश राठौर पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह सब निराधार हैं। कहा कि मुझे अपने पति पर पूरा भरोसा है। सांसद होने के नाते वह हमेशा से लोगों की मदद करते रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार भी वह सही हैं। नीलकमल ने कोर्ट पर पूरा भरोसा जताते हुए बताया कि उनके पति निर्दोष हैं। एक षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया गया है। कोर्ट पर पूरा भरोसा है। जीत सच की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तामील कराया गया नोटिस

सांसद की पत्नी नीलकमल की प्रेसवार्ता से पहले ही शहर कोतवाल अनूप शुक्ला अपनी टीम के साथ सांसद के आवास पहुंचे। उन्होंने आवास में चल रहे कार्यालय में एक अधिवक्ता को नोटिस तामील करा दी। शहर कोतवाल के मुताबिक सांसद को 23 जनवरी को थाने में आकर अपना पक्ष रखने की बात कही गई है। कहा कि अगर सांसद को जमानत मिल भी जाए तो यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अंतरिम जमानत के लिए सुनवाई आज

अपर जिला जज (एफटीसी) न्यू /एमपी/एमएलए दिनेश नागर की कोर्ट में बुधवार को अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। सांसद के अधिवक्ता अरविंद मसलदान ने बताया कि जमानत देना न्यायाधीश पर निर्भर है। किसी भी मामले में जमानत के लिए जिला जज की कोर्ट में याचिका दायर की जाती है। क्योंकि जिले में एमपी/एमएलए कोर्ट है, इसलिए वहां मामले को सुना जाएगा। जमानत न मिलने की दशा में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर की जा सकती है। जमानत के लिए बेहतर तर्क पेश किए जाएंगे। मामला कोर्ट में है तो ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि हमारी पूरी तैयारी है। कोर्ट ने कार्यवाही का ब्योरा मांगा था, हमने उपलब्ध कराया है। हम कोर्ट में मजबूती से पीड़िता का पक्ष रखेंगे। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी।

मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी सांसद की नहीं मिली लोकेशन
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर 17 जनवरी को दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से उनका पता नहीं चल रहा है। मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस लगातार उनकी लोकेशन खोज रही है लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।


पुलिस मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी सांसद का पता नहीं खोज सकी है। केस दर्ज होने के बाद से ही राकेश राठौर की पत्नी नीलकमल व पुत्र घर से कहीं चले गए थे। मंगलवार को सांसद की पत्नी ने प्रेसवार्ता की। सूत्रों की मानें तो केस दर्ज होने के बाद से ही उनकी लोकेशन खंगाली जा रही है। सांसद ने पुलिस से बचने के लिए किसी सुरक्षित ठिकाने पर पनाह ले रखी है। सांसद के कई करीबियों के नंबर भी सर्विलांस पर हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed