{"_id":"65f88fa5f0a8df501100ff54","slug":"all-parties-should-follow-the-model-code-of-conduct-sitapur-news-c-102-1-slko1052-111464-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सभी दल करें आदर्श आचार संहिता का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सभी दल करें आदर्श आचार संहिता का पालन
Tue, 19 Mar 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर में राजनैतिक दलो के साथ बैठक करती एसडीएम।
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील सभागार में सोमवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करें और अपने कार्यकर्ताओं को भी इस संबंध में निर्देशित करें।
एसडीएम आकांक्षा गौतम ने आदर्श आचार संहिता के प्रमुख बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोई भी व्यक्ति 50,000 रुपये से अधिक नकद धनराशि लेकर न चले। जो भी व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है और किन्हीं कारणों से सूची में नाम नहीं है तो अभी भी फार्म-6 भरकर मतदाता बन सकता है। ऐसे छूटे हुए लोगों की जानकारी कर उन्हें मतदाता बनवाने में सहयोग करें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रामे बाजपेई, अपना दल यस के विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल, समाजवादी पार्टी के भागीरथ मौर्य, बहुजन समाज पार्टी से मो. आरिफ, अतीर्कुरहमान, मोहम्मद वसीम सहित अन्य मौजूद रहे।