फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Alert from Lakhimpur incident

लखीमपुर की घटना से अलर्ट, चौकसी बढ़ी

Mon, 04 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Alert from Lakhimpur incident
लहरपुर में मुस्तैद पुलिस बल। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पड़ोसी जिला लखीमपुर में रविवार को हुई घटना से सीतापुर भी अलर्ट मोड पर आ गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ डीएम-एसपी चौकन्ने हो गए हैं बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी को भी अलर्ट कर दिया है। जिले की सीमा को जोड़ने वाले सभी बार्डरों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। वह पल-पल की अपडेट ले रही हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। वहां योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण था। इसकी सूचना पाकर सिख किसानों ने हेलीपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया। इस खबर के बाद डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया और वह सुबह सड़क के रास्ते सीतापुर होते हुए लखीमपुर पहुंचे। तिकुनिया में घटना हो गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लखीमपुर में काफी तनाव फैल गया है। मामला हिंसक हो गया है। इसके मद्देनजर सीतापुर भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने सरकारी मशीनरी को अलर्ट कर दिया है। जिले की सीमाओं को जोड़ने वाले लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर के बार्डर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। बार्डर पर पुलिस फोर्स मुस्तैद होकर हर आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पल-पल की अपडेट ले रहीं हैं। रविवार की शाम सीओ सिटी पीयूष सिंह ने शहर के नैपालापुर में चेकिंग कर आने-जाने वालों की तलाशी ली। लहरपुर में इंस्पेेक्टर मनीष सिंह ने चेकिंग की। इसी तरह से जिले के अलग-अलग इलाकों के थानेदारों ने भी चेकिंग कर तलाशी ली।
एएसपी, दो सीओ और छह थानेदार भेजे गए लखीमपुर
घटना के बाद लखीमपुर में फैले तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलों से पुलिस फोर्स की डिमांड की गई। इसी को लेकर सीतापुर जिले से एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, एसओ इमलिया सुल्तानपुर, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर, कमलापुर एसओ, रामकोट एसओ, मानपुर, तालगांव इंस्पेक्टर को एसपी आरपी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ लखीमपुर के लिए रवाना किया है।

लखीमपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट है। बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस फोर्स लखीमपुर भेजी गई है। हम लोग किसान संगठनों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। उन्हें घटना के बारे में बताया जा रहा है। किसान संगठनों के संपर्क में पुलिस है। जिले में शांति बनी हुई है।
- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed