फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Akshay got down from the helicopter, ran in PAC

Sitapur News: हेलीकॉप्टर से उतरे अक्षय....पीएसी में लगाई दौड़

Thu, 24 Aug 2023 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 24 Aug 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Akshay got down from the helicopter, ran in PAC
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के परिसर में गुरुवार सुबह अभिनेता अक्षय कुमार का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। हेलीकॉप्टर से जैसे ही अभिनेता निकले... दूर खड़े प्रशंसकों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। वह यहां अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान, निरमत कौर, वीर पहरिया व उत्तर प्रदेश के कई कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका में हैं। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है। गुरुवार को अक्षय कुमार पीएसी में दौड़ लगाते नजर आए। उन्होंने परिसर में बनाए गए वायुसेना आदमपुर पंजाब कार्यालय के सेट का जायजा लिया। इसके बाद कुछ एक्शन शॉट्स फिल्माए गए। यह शूटिंग 5 सितंबर तक 11 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में जारी रहेगी। अक्षय कुमार, सारा अली खान व अन्य कलाकारों की सुरक्षा के लिए सीतापुर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं, उनके साथ प्राइवेट सिक्योरिटी भी है।
विज्ञापन


हवा में उड़ेगी जीप, बाइक से भागते आतंकी का पीछा करेंगे अक्षय
पीएसी परिसर में अक्षय कुमार बम धमाकों के बीच बाइक से भागते आतंकी का पीछा करते नजर आएंगे। वहीं, इस दौरान गाड़ियां धमाकों के साथ हवा में उड़ती दिखाई देंगी। यह शूटिंग 5 सितंबर तक सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों के हाथ लगी मायूसी
सुबह से ही अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेताब कई प्रशंसकों को पीएसी गेट से ही मायूस लौटना पड़ा। उन्हें सुरक्षा के लिहाज से परिसर के आस पास भी नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed