फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Akhilesh Yadav targeted the BJP, today the bulldozer is moving here, tomorrow it can also move there

Sitapur News : सपा मुखिया ने भाजपा पर साधा निशाना, बुलडोजर आज इधर चल रहा तो कल उधर भी चल सकता

Sun, 12 Mar 2023 07:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 12 Mar 2023 07:55 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा पर निशाना साधते हुए उसे भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में तय किए जाते हैं। विधानसभा चुनाव में बसपा के ऐसे प्रत्याशी उतारे गए जिससे सपा का नुकसान हो।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted the BJP, today the bulldozer is moving here, tomorrow it can also move there
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान व कानून किसी के घर पर बुलडोजर चलाने का अधिकार नहीं देता है। भाजपा बुलडोजर चला रही है। इस समय बीजेपी के लोगों ने बुलडोजर दूसरी तरफ लगा रखा है। बीजेपी वाले भूल गए हैं, कि सबसे ज्यादा अवैध निर्माण भाजपा के लोगों के हैं। अगर आज बुलडोजर इधर चल रहा है तो कल उधर भी चल सकता है। इसलिए बुलडोजर से घबराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


सपा मुखिया रविवार को राम इकबाल शिवरानी महा विद्यालय पोखरा कला में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां बीजेपी के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं, उनके नेताओं के यहां सीबीआई और ईडी के छापे डलवाए जा रहे हैं। बीजेपी हमेशा दबाव बनाने के लिए सीबीआई और ईडी को आगे करती है। ये सीबीआई व ईडी सरकार के इशारे पर काम करती है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं, जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि कुछ दिन पहले होली थी क्या आपको मुफ्त सिलेंडर मिला। जवाब अया नहीं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि भाजपा सरकार पर अब तीन सिलेंडर उधार हो चुके हैं। अखिलेश बोले कि पिछले दिनों बड़े-बड़े मंत्री यूरोप, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया एमओयू लाने गए। मैंने सदन में पूछा कि विदेशों में कहीं सड़क पर सांड घूमता मिला हो तो बताओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जिस सड़क पर भी निकल जाओ साड़ घूमते मिलेंगे। यह हाल तक है जब विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने कहा था कि सड़कों पर जानवर नहीं दिखेंगे, योजना बना ली है। पता नहीं दिल्ली वालों ने कौन सी योजना बनाई जो उत्तर प्रदेश वालों के समझ नहीं आ रही है। भाजपा वाले प्रदेश की इकोनॉमी 1 ट्रिलियन करने की बात कहते हैं। इसके लिए जो भी टाई सूट में मिला उससे एमओयू करा लिया। फिर कहा कि 35 लाख करोड़ के एमओयू कराए गए हैं। सब हवा में है। सात साल से भाजपा की सरकार है, सीतापुर में कोई बड़ा कारखाना लगा हो तो बताओ। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम कहां पहुंच गए। अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा। सड़कें बदहाल हैं। भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय अन्य प्रदेशों से पिछड़ता जा रहा है। 

अखिलेश यादव बोले कि सपा ने हमेशा जनता की भलाई को लेकर काम किया है, आगे भी करती रहेगी। समाजवादी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेगी। इस दौरान सपा मुखिया ने महा विद्यालय परिसर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. महेन्द्र वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दादा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। दादा जमीन से जुड़े नेता थे। ऐसे लोग कभी दिल से नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में हमने बड़े-बड़े नेता खो दिए। आज वह सब जहां भी होंगे, हम समाजवादियों को आशीर्वाद दे रहे होंगे। यह संस्था जब तक रहेगी, उनकी प्रतिमा से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। यहां कई लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, उत्कर्ष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी जासमीर अंसारी, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया, राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, राकेश राठौर, हरगोविंद भार्गव आदि मौजूद थे।

बुरे वक्त पर साथी के साथ खड़े होना स्व. महेन्द्र वर्मा की पहचान
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. महेन्द्र वर्मा को नमन करते हुए कहा कि दादा के न रहने से पार्टी व उनके परिवार को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। वे जमीन से जुड़े नेता थे, अन्याय के खिलाफ खड़े रहना, अपने साथी के साथ उसके बुरे वक्त पर खड़े होना उनकी पहचान थी। कोई ऐसा चुनाव नहीं रहा होगा जिसमें दादा की मुख्य भूमिका न रही हो।

भाजपा की बी टीम है बसपा
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा पर निशाना साधते हुए उसे भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में तय किए जाते हैं। विधानसभा चुनाव में बसपा के ऐसे प्रत्याशी उतारे गए जिससे सपा का नुकसान हो।


अखिलेश बोले रामपाल जहां गए थे वहां दिल नहीं लगा होगा
सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक रामपाल यादव और भाजपा नेता प्रमोद कुमार वर्मा अपने समर्थकों के साथ साइकिल पर सवार हो गए। रामपाल यादव सपा के टिकट पर बिसवां विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वर्तमान में रामपाल यादव भाजपा में थे। सपा में शामिल कराने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि इने वापस आने से हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी। अखिलेश बोले कि रामपाल यादव जहां गए थे वहां उनका दिल नहीं लगा होगा। इस पर रामपाल यादव ने कहा कि जब महेन्द्र वर्मा का इलाज के लिए जा रहे थे तो उन्होंने कहा था कि घर वापसी कर लो। आज उनकी पुण्यतिथि पर सपा में शामिल हो रहा हूं। वहीं, भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए प्रमोद वर्मा बिसवां से वर्तमान भाजपा विधायक निर्मल वर्मा के बड़े भाई हैं। लहरपुर विधानसभा सीट से 2002 और 2012 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed