Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After the rape case against the Congress MP, the SP said, the victim was constantly being wronged

Sitapur News: कांग्रेस सांसद पर दुष्कर्म के मुकदमे के बाद बोले एसपी, पीड़िता के साथ लगातार हो रहा था गलत

Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
After the rape case against the Congress MP, the SP said, the victim was constantly being wronged
सीतापुर। सांसद मामले में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने रविवार को अमर उजाला से बातचीत की। बोले कि इसे चार वर्ष पुराना मामला बताना गलत है। पीड़िता संग लगातार घटना हो रही थी। पीड़िता ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो दो दिनों तक उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की गई। पीड़िता ने सांसद व अपनी कॉल रिकॉर्डिंग भी दी। पीड़िता की ओर से उपलब्ध साक्ष्य प्रारंभिक जांच में सही पाए जाने पर ही मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि चार वर्ष पुराने मामले में सांसद पर केस दर्ज किया गया है। असल में यह चार वर्ष पुराने मामले की बात नहीं है। चार वर्ष पहले तो पहली बार पीड़िता के साथ घटना हुई थी। पीड़िता के मुताबिक सांसद चार वर्षों से शादी का झांसा देकर गलत काम कर रहे थे। विवेचना जारी है, अधिक से अधिक साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कोर्ट की शरण में जा सकते हैं सांसद
पुलिस लगातार सांसद की लोकेशन खंगाल रही है। वहीं, सूत्रों के अनुसार सांसद लखनऊ में मौजूद हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अरेस्ट स्टे भी ले सकते हैं।

गिरफ्तारी के बाद सदन को सूचित करेगी सीतापुर पुलिस
सीतापुर पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी तक मामले की सूचना पहुंचा दी है। हालांकि अभी सदन से कोई पत्राचार नहीं किया है। सांसद की अगर गिरफ्तारी होती है, तो उसके बाद सीतापुर पुलिस लिखित में सदन को सूचित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article