फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After the clouds and showers, the sunshine increased the humidity

Sitapur News: बदली व बौछारों के बाद धूप ने बढ़ाई उमस

Tue, 29 Jul 2025 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
After the clouds and showers, the sunshine increased the humidity
सीतापुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को उमस भरी गर्मी ने दिन भर लोगों को परेशान किया। सुबह से बदली व बौछारों के बाद पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। धूप-छांव के बीच दिन भर उमस ने खूब सताया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों तक मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी है।
विज्ञापन

इस बार जुलाई की शुरुआत से ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप तो कभी हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। सोमवार की सुबह बादल छाए रहने और बौछारें पड़ने से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन कुछ देर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान हुए। दिन भर धूप-छांव का खेल चला। उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। पंखे व कूलर चलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। इससे हर कोई बेचैन नजर आया। राहत के लिए लोग शिद्दत से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed