फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After pairing, only 10 to 12 children are reaching school

Sitapur News: पेयरिंग के बाद 10 से 12 बच्चे ही पहुंच रहे स्कूल

Tue, 29 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
After pairing, only 10 to 12 children are reaching school
सुनसान रास्ते से होकर स्कूल जाते बच्चे।
सांडा (सीतापुर)। विकासखंड सकरन के दो विद्यालयों का युग्मन किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनियापुर को परिसर में ही प्राथमिक विद्यालय लखनियापुर में विलय करके कंपोजिट कर दिया गया। इससे स्कूल की दूरी डेढ़ से दो किलोमीटर ज्यादा हो गई है। विद्यालय घर से दूर हो जाने के साथ साथ मार्ग में हैवी ट्रैफिक के साथ ही आवारा पशुओं का खतरा भी बना रहता है। इसके चलते अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

कई अभिभावक तो बच्चों का स्कूल छुड़वा कर उन्हें निजी स्कूल में दाखिला दिलवाने पर भी विचार कर रहे हैं। युग्मन के बाद मुश्किल से 10 से 12 बच्चे ही विद्यालय में पढऩे के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सकरन विकासखंड के ग्राम कटैयापुरवा के प्राथमिक विद्यालय के 30 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय उमरा खुर्द में युग्मन किया गया है। स्कूल के रास्ते में सकरन, सुमरावां, तारपारा, उमरा खुर्द को जाने वाला चौराहा पड़ता है। जहां हमेशा छोटे बड़े वाहनों की भीड़ रहती है। अभिभावक गुड्डू लाल, मोहम्मद इदरीश, त्रिभुवन लाल, मोहम्मद ताहिर ने बताया कि मार्ग से भेजना जोखिम भरा है। डर की वजह से बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरी की बात शासन को बताई गई
शासन ने 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को निकट के विद्यालय में युग्मन किया है। जिससे विद्यालय में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त हो गई है। जिन विद्यालयों की दूरी अधिक है उनकी सूचना उच्च स्तर पर प्रेषित की जा चुकी है।
ओंकार सिंह, बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed