फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After being released from the police station, there was a fierce firing

थाने से छूटने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहला कुरका

Sat, 18 Sep 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
After being released from the police station, there was a fierce firing
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही रार शनिवार को टकराव व संघर्ष में बदल गयी। एनसीआर के बाद थाने से चेतावनी देकर छोड़े गए दोनों पक्ष गांव पहुंचकर फिर से आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई कई राउंड हवाई फायरिंग व पथराव से पूरा इलाके दहशत फैल गयी। हालांकि इस गोलीबारी में कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर केस दर्जकर गिरफ्तार किया है। पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के कुरका गांव निवासी हकीक और लल्लन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसकी सूचना के बाद पहुंची इमलिया सुल्तानपुर थाने की पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाने पर लाने के बाद एसओ अवधेश यादव ने मामले में दोनों पक्षों पर एनसीआर की कार्रवाई कराई। इसके बाद चेतावनी देकर दोनों पक्षों को थाने से छोड़ दिया गया। दोनों पक्ष गांव पहुंचने पर फिर से आपस में टकरा गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की तरफ से हवाई फायरिंग होने लगी। इस दौरान महिलाओं ने भी ईंट-पत्थर चलाए। फायरिंग और पथराव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बवाल कर रहे दोनों पक्षों के कई लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ इमलिया सुल्तानपुर अवधेश यादव ने फायरिंग से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि सुबह विवाद के बाद जिन लोगों को थाने लाया गया था, वह थाने पर ही थे। गांव में उनके घरों की महिलाओं ने विवाद किया है। बताया कि मामले में दोनों पक्षों से अशफाक, हामिदा, हफीजा, नजरीना, सलमान, दिनेश, मो. मोबीन, अलीमुन के खिलाफ मारपीट और शांति भंग की कार्रवाई की गई है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed