{"_id":"68dacfcb666010df4304721e","slug":"advocates-warned-of-boycotting-the-work-of-revenue-courts-sitapur-news-c-102-1-stp1002-141377-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अधिवक्ताओं ने दी राजस्व न्यायालयों के कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अधिवक्ताओं ने दी राजस्व न्यायालयों के कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Mon, 29 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ताओं की आम सभा हुई। इसमें लहरपुर के राजस्व अधिकारियों की जन विरोधी एवं भ्रष्ट कार्यशैली के विरोध में लहरपुर के अधिवक्ताओं की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिसमें लहरपुर एसडीएम व अधिवक्ता विवाद का गंभीरता से संज्ञान लेकर कार्रवाई न करने पर मंगलवार से जिले भर के राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई। प्रतिनिधि मंडल से वार्ता में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार का निर्णय स्थगित कर दिया है। बार एसोसिएशन सीतापुर के अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी ने बताया कि ज्ञापन देने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन सीतापुर एवं लहरपुर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से संयुक्त वार्ता की। लहरपुर के प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर बार एसोसिएशन सीतापुर के महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी, ज्येष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार पांडेय, दीपक एवं लहरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश वर्मा, महामंत्री कृपा शंकर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्रा, उपाध्यक्ष रोहित गौड़ आदि मौजूद रहे।