{"_id":"5fd650ed8ebc3e40fb197ea9","slug":"advocate-shot-himself-sitapur-news-lko5546805198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में शहर से सटे खूबपुर कमला नगर मोहल्ले में शनिवार रात एक अधिवक्ता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
रामकोट थाना क्षेत्र में नवीन चौक पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कमलानगर खूबपुर निवासी रवि रतन (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता थे। वह शनिवार देर शाम मांगलिक कार्यक्रम से लौटा थे। किसी बात को लेकर उसने घर में रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां पर वह खून से लथपथ पड़े थे।
आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
घटना में इस्तेमाल तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष संजीत सोनकर का कहना है कि अधिवक्ता रवि रतन ने घरेलू विवाद के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। असलहा बरामद कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।