{"_id":"66a2b913edc7cbbb1a094274","slug":"adm-caught-five-brokers-from-arto-office-sitapur-news-c-102-1-slko1055-116708-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एआरटीओ कार्यालय से एडीएम ने पकड़े पांच दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एआरटीओ कार्यालय से एडीएम ने पकड़े पांच दलाल
Fri, 26 Jul 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय में छापा मारकर पांच लोगों को पकड़ा। एडीएम के मुताबिक पकड़े गए एआरटीओ कार्यालय में दलाल हैं। यह लोगों को बरगला कर लाइसेंस बनवाने के नाम पर अधिक रुपये वसूलते हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेयी ने डीएम व एसपी को पत्र लिखकर बताया था कि कुछ अराजक लोग कार्यालय के अंदर आते हैं। वह लोगों का काम कराने के नाम पर ठगी करते हैं, जिससे विभाग की छवि खराब होती है।
इस पर एडीएम (न्यायिक) सुनील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। कार्यालय में बैठे आफताब उर्फ बब्लू, दीपू राठौर, विनय, अजय कुमार और पमिप को गिरफ्तार कर लिया। एडीएम ने बताया कि सभी को पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।