{"_id":"6a3ad5b72d8073b6200b25d8","slug":"aditya-wake-up-son-how-will-we-live-now-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158614-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आदित्य ...उठ जा बेटा अब हम कैसे जिएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आदित्य ...उठ जा बेटा अब हम कैसे जिएंगे
विज्ञापन
आदित्य का शव पहुंचने पर विलाप करते परिजन । - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां। हमारा सब कुछ ले जाओ...बस मेरे बेटे आदित्य को लौटा दो। आदित्य उठ जा...हम कैसे जिएंगे। लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले आदित्य श्रीवास्तव की मां कल्पना का करुण क्रंदन सुन सबका कलेजा कांप गया। मंगलवार को आदित्य का शव बिसवां पहुंचा जहां उसके ताऊ विवेक सिन्हा ने मुखाग्नि दी। गमगीन माहौल में आदित्य का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
लखनऊ के अलीगंज स्थित एनीमेशन संस्थान में भीषण अग्निकांड में बिसवां के कैथीटोला निवासी आदित्य श्रीवास्तव (24) की भी मौत हो गई। नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव के पुत्र की मौत पर मातम छा गया। मंगलवार को जैसे ही आदित्य का पार्थिव शरीर बिसवां पहुंचा। उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
घर का माहौल बेहद गमगीन था। मां, बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के सदस्य बार-बार बेसुध हो रहे थे और हर कोई उन्हें सांत्वना देने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि घर का होनहार बेटा इस तरह असमय उन्हें छोड़कर चला जाएगा। कहा कि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की आवश्यकता नहीं है। सरकार की मदद से मेरा बेटा वापस नहीं आ सकता। बस इस अग्निकांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा, ज्ञान तिवारी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, शरद चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल, उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह व अन्य मौजूद रहे।