{"_id":"6a89ffab2c3aa91f06031837","slug":"adequate-sugar-stocks-available-do-not-heed-rumors-dm-sitapur-news-c-102-1-slko1037-162566-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएम
Sun, 23 Aug 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
चीनी के स्टॉक का सत्यापन करते अधिकारी। - स्रोत: जिला सूचना कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है। सोशल मीडिया पर चीनी की कमी और उपलब्धता को लेकर फैल रहीं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को की है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से चीनी खरीद सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि चीनी डीलरों को भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराने और प्रत्येक शुक्रवार को उपलब्ध स्टॉक की घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों में थोक विक्रेताओं के गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक का सत्यापन कराया गया।
सदर तहसील में गौरव डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां 450 क्विंटल और यश इंटरप्राइजेज के यहां 410 क्विंटल चीनी मिली। महमूदाबाद में धनीराम ट्रेडिंग कंपनी, सदरपुर के यहां 29, आमिर ट्रेडिंग के यहां 125 और न्यू इंडिया ट्रेडिंग के यहां 72 क्विंटल स्टॉक मिला।
विज्ञापन
बिसवां में रमेश स्टोर्स के यहां 453 और सक्षम ट्रेडिंग कंपनी के यहां 350 क्विंटल चीनी मिली। मिश्रिख में महेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी के यहां 341.50, नैमिष अन्न भंडार के यहां 200, मां ग्यारसी ट्रेडिंग कंपनी के यहां 84.50 और नैना ट्रेडर्स के यहां 230 क्विंटल चीनी का सत्यापन हुआ। सत्यापित स्टॉक को तत्काल भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज कराया गया।