{"_id":"6793d8a47b090bfe7a02bf8a","slug":"action-will-be-taken-against-three-secretaries-for-misuse-of-funds-sitapur-news-c-102-1-slko1052-125900-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धनराशि के दुरुपयोग में तीन सचिवों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धनराशि के दुरुपयोग में तीन सचिवों पर होगी कार्रवाई
Fri, 24 Jan 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बेहटा ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों ने सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया। बिना कार्य कराए ही धनराशि खर्च की। शौचालय और हैंडपंप रिबोर व मरम्मत की धनराशि का दुरुपयोग किया। जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम ने प्रधान के अधिकार सीज किए हैं। तीन सचिव भी दोषी पाए गए हैं। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण बेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुरतहिया का है। यहां हैंडपंप रिबोर और मरम्मत कराए बिना धनराशि खर्च की गई। जिन लाभार्थियों के शौचालय बनाने के नाम पर धनराशि खर्च की गई, उन लाभार्थियों के शौचालय जांच में बने नहीं पाए गए।
धनराशि दुरुपयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। उनके आदेश पर इसकी जांच कराई गई। जांच अफसर को कार्यों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। मामले में प्रधान के अधिकार सीज करने के बाद डीएम ने अब ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश जायसवाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए हैं। साथ ही जिला विकास अधिकारी को ग्राम विकास अधिकारी आशीष यादव और आनंद कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।