{"_id":"692745fc6e15e4e275070946","slug":"action-taken-in-the-case-of-land-grabbing-of-the-poor-sitapur-news-c-102-1-slko1037-145014-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गरीबों की जमीन कब्जाने के मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गरीबों की जमीन कब्जाने के मामले में हुई कार्रवाई
Wed, 26 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली के गंधौली में बुधवार को उपजिलाधिकारी राखी वर्मा के निर्देश पर गरीबों की जमीन कब्जाने के आरोपियों पर पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीम ने कार्रवाई की। इस मामले को लेकर सांसद राकेश राठौर लोकसभा अध्यक्ष को पहले ही एक पत्र भी लिख चुके हैं। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया था।
इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने बुधवार को राजस्वकर्मियों व पुलिस की टीम भेजकर गंधौली में अवैध कब्जेदारों को हटवाया। गंधौली में सांसद राकेश राठौर ने गरीबों की जमीन कब्जा करने के सोलह आरोपियों पर केस दर्ज करवाया था। इस मामले में एसडीएम की ओर से कार्यवाही नहींं की गई। इस पर सांसद राकेश राठौर ने कार्यवाही करने के लिए जब एसडीएम को फोन किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इससे आहत सांसद ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर एसडीएम राखी वर्मा के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का अनुरोध भी किया था। कार्यवाही के डर से एसडीएम राखी वर्मा ने बुधवार को गंधौली में चिह्नित जमीन की मेड़बंदी करवाई। इस दौरान विरोध जा रही तीन महिलाओं को शांति भंग में पाबंद भी करवाया गया। राजस्वकर्मियों ने आरोपियों से फसल बर्बादी का मुआवजा देने और भविष्य में गरीबों की जमीन पर दोबारा कब्जा न करने की बात कही है।