फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action

171 जर्जर पंचायत भवनों को किया जाएगा ध्वस्त

Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Action
फोटो-05 सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के बसेती गांव में जर्जर पंचायत घर। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। ग्राम पंचायतों में दशकों पहले बनवाए गए पंचायत भवन जर्जर हो गए हैं। अब इनके ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में 171 पंचायत भवनों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए संबंधित भवनों में व बाहर के चार फोटो मांगे गए हैं। इसके बाद जीर्ण-शीर्ण परिषदीय विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के लिए बनाई गई तकनीकी टीमें इन भवनों का मुआयना कर मूल्यांकन करेंगी।
विज्ञापन

जीर्णशीर्ण व जर्जर जोखिम पूर्ण पुराने पंचायत भवनों से किसी भी समय कोई घटना हो सकती है। इससे बचाव के लिए शासन ने इनके ध्वस्तीकरण का चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने ध्वस्तीकरण योग्य भवनों का चिन्हीकरण कराया। ब्लॉकों से सूची प्राप्त की गई है। संबंधित पंचायत भवनों के निर्माण वर्ष, भवन की लागत, संबंधित एडीओ पंचायत, प्रधान, सचिव का नाम आदि का उल्लेख किया गया है। विभिन्न ब्लॉकों के 171 ध्वस्तीकरण योग्य पंचायत भवनों का चिन्हीकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन्हें शीघ्र ध्वस्त कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। संबधित भवन के चार-चार फोटोग्राफ (दो अंदर व दो बाहर के) उपलब्ध कराने के जिम्मेदारों को निर्देश डीएम ने दिए हैं। यह काम पूर्ण होने पर जोखिमपूर्ण परिषदीय विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के लिए गठित तकनीकी टीमें भवनों का मुआयना कर मूल्यांकन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी कार्रवाई
निदेशक पंचायती राज ने पुराने जीर्णशीर्ण जोखिमपूर्ण पंचायत भवनों के ध्वस्तीकरण के संबंध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में ब्लॉक से ऐसे 171 भवनों की सूची प्राप्त हुई है। डीएम और सीडीओ के निर्देश पर संबंधित पंचायत भवनों की फोटो प्राप्त की जा रही हैं। मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed