फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action

774 पारिवारिक लाभ के आवेदनों की होगी दोबारा जांच

Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Action
सीतापुर। पारिवारिक लाभ योजना में अपात्रों को लाभ न मिलने पाए। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिन ग्राम पंचायतों में पांच से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया है और वह एसडीएम द्वारा पात्र किए गए हैं। इनकी दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं। सात तहसीलों की 111 ग्राम पंचायतों के 774 आवेदनों की दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद परिवार के मुखिया की मौत पर सभी वर्गों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये दिए जाने का प्राविधान है। ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था है। जिले में इस योजना में कथित दलालों द्वारा अपात्रों को लाभान्वित कराया जा चुका है। जानकार सूत्रों के अनुसार, इसका खुलासा उप निदेशक लखनऊ मंडल एवं संयुक्त निदेशक समाज कल्याण की जांच में हुआ है। ग्राम पंचायत उरदौली, रिखौना एवं जवाहरपुर में अपात्रों को लाभ देने के साथ कथित दलालों के नाम जांच में सामने आए हैं।
विज्ञापन

अपात्रों को लाभ न मिलने पाए, इसके लिए एसडीएम की ओर से पात्र किए 774 आवेदनों की दोबारा जांच के निर्देश सीडीओ अक्षत वर्मा ने दिए हैं। उन आवेदनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिन ग्राम पंचायतों मे पांच से अधिक आवेदकों ने आवेदन किए हैं। इन्हें पात्र करते हुए इनकी हार्ड एवं साफ्ट कॉपी संबंधित एसडीएम ने समाज कल्याण दफ्तर को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि निदेशालय द्वारा अवगत कराया गया है। पारिवारिक लाभ योजना एवं शादी अनुदान योजना में अपात्रों को लाभ पहुंचाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। प्राप्त शिकायतों के संबंध में जनपद कानपुर एवं लखनऊ में जांच कराई गई। काफी संख्या में अपात्रों को योजना के तहत लाभ पहुंचाने की गंभीर वित्तीय अनियमितता प्रकाश में आई। इसी परिपेक्ष्य में दोबारा आवेदनों की जांच कराई जा रही है। अपात्रों को लाभ न मिलने पाए।

दोबारा स्थलीय जांच को तय किए गए बिंदु
आवेदनों की दोबारा स्थलीय एवं सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पांच बिंदु तय किए गए हैं। इसके अनुसार, मृतक की मौत की तिथि से उसकी वास्तविक उम्र क्या थी। उसकी मृत्यु कब हुई। वर्ष एवं तिथि अंकित की जानी है। आवेदक की वर्तमान में आर्थिक स्थिति क्या है। क्या आवेदक अपने बालिग पुत्रों के साथ या अलग रहता है। क्या मृतक की आयु 59 साल से अधिक है।
तहसील जांच वाली ग्राम पंचायतों की संख्या
सदर 30
बिसवां 20
लहरपुर 29
महोली 05
मिश्रिख 09
सिधौली 07
महमूदाबाद 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed