{"_id":"674248b4576cb765e00f7005","slug":"accused-of-running-fake-petrol-pump-absconding-sitapur-news-c-102-1-slko1053-122434-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फर्जी पेट्रोल पंप चलाने का आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फर्जी पेट्रोल पंप चलाने का आरोपी फरार
Sun, 24 Nov 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को शेरपुर के पास पुलिस ने तीन टैंकरों को कब्जे में लिया था। इनमें से दो में पेट्रोलियम पदार्थ भरा था। वहीं, तीसरे में रीफिलिंग की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज तो कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी अजय सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते पांच वर्षाें से अजय सिंह अवैध रूप से पेट्रोल पंप का संचालन कर रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी पेट्रोलियम कंपनी के कर्मी से इसकी सांठगांठ है। इस ढंग से पेट्रोल पंप का संचालन बिना किसी मिलीभगत के संभव नहीं है।
बताया कि पूरे जिले में ऐसे पेट्रोल पंपों की जांच करवा रहे हैं। इसके लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों व आपूर्ति निरीक्षकों को लगाया गया है। बताया कि अभी तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन अब क्षेत्रवार इसकी समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी।