फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accused of robbery Mobile numbers put on surveillance, away from detection

Sitapur News: डकैती के आरोपी पकड़ से दूर, सर्विलांस पर लगाए मोबाइल नंबर

Mon, 16 Sep 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
accused of robbery  
 Mobile numbers put on surveillance, away from detection
सीतापुर। रेउसा में दुकान से जुड़े मामले में पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों पर डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की कई टीमें आसपास के जिलों में भी इनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर भी लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस पहले आनाकानी कर रही थी। बाद में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं रेउसा के एसएचओ घनश्याम को हटाकर हनुमंत लाल तिवारी को कमान दी गई है।
विज्ञापन

दुकान से जुड़े विवाद में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी रेउसा की अटल चौक पर धरने पर बैठ गए थे। उनका आरोप था कि एसओ एक दुकान से जुड़े विवाद में एक पक्ष की मदद कर रहे हैं। विवाद किरायेदारी का बताया जा रहा है। करीब ढाई घंटे तक उन्होंने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ घनश्याम को लाइनहाजिर करने की मांग पर धरना समाप्त कर दिया था। एसपी ने शुक्रवार देर रात एसओ को लाइनहाजिर भी कर दिया गया था। इस मामले में डकैती की धाराओं में इकरार, असहरून, शाबिर व मंजू सिंह सहित 30 अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखा गया था। ये आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस का दावा है सर्विलांस के जरिए कुछ इनपुट जुटाए गए हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
यह था आरोप
रेउसा के बरौली निवासी कुलदीप पांडेय ने आरोप लगाया था कि उनकी कस्बे में खाद-बीज व कीटनाशक की दुकान है। बृहस्पतिवार रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर माल लूट लिया था। इसकी कीमत करीब चार लाख 22 हजार थी। पीड़ित का आरोप था कि पुलिस की शह पर यह काम हुआ है। पीडित ने विधायक ज्ञान तिवारी से मामले की शिकायत की थी।

चल रही है जांच
विवेचना गंभीरता से की जा रही है। कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सतीश शुक्ला, सीओ बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed