फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accused of firing were seen brandishing illegal weapons in Sitapur Ankit Pandey and another youth called dons

UP News: अवैध शस्त्र लहराते दिखे फायरिंग के आरोपी, अंकित पांडे संग एक अन्य युवक को बताया डॉन

Thu, 16 Jan 2025 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

सीतापुर में फायरिंग के आरोपी अवैध शस्त्र लहराते दिखे। आरोपी ने अंकित पांडे संग एक अन्य युवक को डॉन बताया। 

विज्ञापन
accused of firing were seen brandishing illegal weapons in Sitapur Ankit Pandey and another youth called dons
अवैध शस्त्र लहराते दिखे फायरिंग के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में रामकोट थाना क्षेत्र में एक युवती के घर पर फायरिंग के आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपी के साथ दो युवक डांस करते नजर आ रहे हैं। आरोपी एक युवक को लखीमपुर का डॉन नंबर वन बता रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


रामकोट थाना क्षेत्र के अहाता कप्तान निवासी अनामिका मिश्रा ने 8 जनवरी को तीन युवकों पर घर पर फायरिंग करने व जबरन घुसने का प्रयास करने का आरोप लगाया। बताया कि उनके साथ उनके भाई दीपक मिश्रा के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी रोटी गोदाम निवासी शिवांग तिवारी बताया।
विज्ञापन


आरोप है कि शिवांग ने अपने एक अन्य साथी हर्षित त्रिपाठी संग कॉल पर गालियां दीं। आरोपियों ने पीड़िता को बेइज्जत करने व दीपक को जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना पीड़िता के भाई दीपक ने शहर कोतवाली में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों पर केस दर्ज

जानकारी मिलने पर आरोपी शिवांग अपने साथी शास्त्री नगर निवासी हर्षित त्रिपाठी व नई बस्ती निवासी शरद तिवारी के साथ घर पर आ धमका। तीनों ने जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। सफल न होने पर असलहों से फायरिंग की और धमकी देकर चले गए। इस मामले में रामकोट पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद से वह घर में डर कर कैद हो गई है। उसका बाहर निकलना मुश्किल है।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी शिवांग का दो अन्य साथियों संग वीडियो वायरल हो गया। इसमें शिवांग डांस कर रहे एक अन्य शख्स का परिचय लखीमपुर के डॉन नंबर वन अंकित के रूप में करा रहा है। अंकित भी शिवांग से पंगा न लेने की बात कह रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर शहर कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आर्म्स एक्ट के तहत शिवांग तिवारी पर केस दर्ज किया गया है।

सांसद संग वायरल हुई फोटो

शिवांग तिवारी का वीडियो वायरल होने के साथ ही सांसद राकेश राठौर संग उसकी एक फोटो भी वायरल हो गई। यह फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है। सांसद राकेश राठौर ने शिवांग तिवारी से कोई लेना-देना न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed