फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accused of beating mechanic for demanding dues, case registered

Sitapur News: बकाया मांगने पर मिस्त्री को पीटने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating mechanic for demanding dues, case registered
सिधौली। संदना के पुन्नापुर गांव निवासी अरविंद ने एक ठेकेदार पर बकाया मांगने पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित अरविंद कुमार के अनुसार वह लखनऊ में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

25 जून को सुबह लगभग 9:15 बजे मानपुर के सिकंदरपुर निवासी ठेकेदार बबलू ने उन्हें बकाया मजदूरी के 28 हजार रुपये देने के लिए लखनऊ के प्रीतीनगर स्थित अपने आवास पर बुलाया। जब अरविंद वहां पहुंचे तो बबलू अपने साथियों के साथ बहाने से बस में बैठाकर सिधौली के मनिकापुर गांव ले गए।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर बबलू ने अरविंद का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बबलू का भाई छोटू, रिश्तेदार राधे व अन्य ने रेलवे पटरी के पास ले जाकर जबरन शराब पिलाई। आरोप है कि इस दौरान उन्हें पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा व बांके से जान से मारने की कोशिश भी की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को हमलावरों से छुड़ाया। कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed