{"_id":"6362bced99084f52681b7d66","slug":"accident-sitapur-news-lko655327960","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइकें बरामद
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में हाइवे पार करते समय हुई एक बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के सोहरय्या गांव निवासी दीपक (25) अपने खेत से हाइवे पार कर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक को ककरहिया गांव निवासी अंकित (22) चला रहा था।
बाइक पर पीछे की तरफ गांव का ही कुलदीप (25) बैठा था। दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वाहनों की टक्कर से चार लोग घायल हो गए। पहली घटना पिसवां क्षेत्र की है।
प्यारेपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका कुसमा देवी बुधवार को अपने पुत्र के साथ बाइक से गई थी। पिसवां क्षेत्र के जल्लापुर के निकट एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाइक चला रहा पुत्र रविशंकर (22) व मां कुसमा (52) घायल हो गई। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में लहरपुर में लखीमपुर मार्ग की तरफ से आ रहे बाइक सवार खालिद (35) व उसकी मां मुन्नी (60) को क्षेत्र के शिवाला चौराहा नबीनगर पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां-बेटे गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।